भारत सरकार के वाणिज्य विभाग में आपका स्वागत है : 91-11-23062261
एफडीडीआई को राष्ट्री य महत्वड के संस्था न का दर्जा दिए जाने से संबंधित मसौदा विधेयक पर स्टेयकहोल्डवरों के साथ वार्ता करने के लिए बुलाई गई बैठक का कार्यवृत्त्

में दिनांक 16 नवम्‍बर 2015 को एफडीडीआई को राष्‍ट्रीय महत्‍व के संस्‍थान का दर्जा दिए जाने से संबंधित मसौदा विधेयक पर स्‍टेकहोल्‍डरों के साथ वार्ता करने के लिए बुलाई गई बैठक का कार्यवृत्‍त

एफडीडीआई को राष्‍ट्रीय महत्‍व के संस्‍थान का दर्जा दिए जाने से संबंधित विधेयक के प्रारूप पर विचार विमर्श करने के लिए श्रीमती अनीता प्रवीण, संयुक्‍त सचिव, वाणिज्‍य विभाग की अध्‍यक्षता में दिनांक 16 नवम्‍बर 2015 को उद्योग भवन, नई दिल्‍ली में स्‍टेकहोल्‍डरों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया ।

प्रतिभागियों की सूची अनुबंध-‘क’ पर संलग्‍न है ।

अपने उद्घाटन उद्बोधन में वाणिज्‍य विभाग में संयुक्‍त सचिव ने बैठक में आए सभी प्रतिभागियों का स्‍वागत किया और एफडीडीआई को राष्‍ट्रीय महत्‍व के संस्‍थान का दर्जा प्रदान करने के लिए प्रस्‍तावित इस विधेयक के प्रारूप पर संक्षेप में बताया जिसे मंत्रिमंडल का अनुमोदन प्राप्‍त होने पर संसद में प्रस्‍तुत किया जाएगा । प्रतिभागियों को इस प्रस्‍ताव में अन्‍तर्निहित विद्यमान पूर्व प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया । तत्‍पश्‍चात्, संयुक्‍त सचिव ने सभी पणधारियों से अनुरोध किया कि वे विधायी प्रस्‍ताव के प्रारूप पर अपने सुझाव / टिप्‍पणियां प्रदान करें ।

विद्यार्थियों ने इस प्रस्‍ताव पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की और उल्‍लेख किया कि विधेयक के इस प्रारूप में विद्यार्थी समुदाय की शैक्षिक भावनाओं का ध्‍यान रखा गया है ।

अभिभावक पक्ष ने एफडीडीआई को एनआईडी, निफ्ट आदि जैसे अन्‍य प्रमुख संस्‍थानों के समान बनाने के लिए एफडीडीआई को राष्‍ट्रीय महत्‍व के संस्‍थान का दर्जा प्रदान करने के लिए विधेयक का एक प्रारूप तैयार करने के लिए विभाग को धन्‍यवाद दिया । तथापि, अभिभावक वर्ग के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि विधायी प्रस्‍ताव को अंतिम रूप देते समय यह विभाग अन्‍वेषण कर सकता है कि क्‍या अभिभावक समुदाय या विद्यार्थी समुदाय से किसी एक प्रतिनिधि को एफडीडीआई की शासी परिषद में सदस्‍य के रूप में नामित किया जा सकता है । संयुक्‍त सचिव ने पणधारियों को सुझाव दिया कि उनके इस सुझाव की एनआईडी, निफ्ट आदि जैसे अन्‍य प्रमुख संगठनों के बारे में संसद के अधिनियमों में उल्लिखित प्रावधान, यदि कोई हैं, के संदर्भ में जॉच की जाएगी ।

श्रीमती रेवती राय, अध्‍यक्ष, एफडीडीआई ने वाणिज्‍य विभाग द्वारा एफडीडीआई को राष्‍ट्रीय महत्‍व के संस्‍थान के रूप में घोषित किए जाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और एफडीडीआई के सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे कठिन परिश्रम करें और इस संस्‍थान का अकाडमिक स्‍टैण्‍डर्ड नई ऊचाईयों तक पहुंचाएं ।

दिनांक 16 नवम्‍बर 2015 को उद्योग भवन, नई दिल्‍ली में आयोजित एफडीडीआई के स्‍टेकहोल्‍डरों की बैठक में प्रतिभागियों की सूची

क्रम सं.

श्रीमती अनीता प्रवीण, संयुक्‍त सचिव, वाणिज्‍य विभाग, अध्‍यक्ष
श्री के बी नागीरेड्डी, निदेशक, वाणिज्‍य विभाग
श्रीमती रेवती राय, अध्‍यक्ष, एफडीडीआई
श्री अजय कुमार, सचिव एवं स्‍थानापन्‍न एमडी, एफडीडीआई
श्री समीर श्रीवास्‍तव, वरिष्‍ठ ईडी, एफडीडीआई
श्री अमित कुमार, ईडी, एफडीडीआई

एफडीडीआई स्‍टॉफ

श्री वी बी परवर्तिकर
श्रमती सत्‍यम श्रीवास्‍तव
श्रीमती आरती सभरवाल
श्री वीरेन्‍द्र खन्‍ना
श्रीमती ज्‍योति कोहली
श्रीमती कृषि सरीन
श्रीमती दीप्ति श्रीवास्‍तव
श्री प्रेमजीत चंदा
श्री ब्रह्रमपाल सिंह
श्री सुमन बनर्जी
श्री देवेन्‍द्र कोठारी
श्री संदीप भाटिया

अलुम्‍नी / उद्योग

नितिन कुमार, रिलायंस
वीरेन्‍द्र अवल, मोचिका
विपिन सेठ
श्री रमेश कुमार, सुप्रीम इण्‍डस्‍ट्रीज, नेपाल

एफडीडीआई के विद्यार्थी

रिया गुलाटी
शविस्‍था शुक्‍ला
मातंगी
रिधिमा चोपड़ा
बैशाली चक्रवर्ती
ध्रुव जेटली
सुर्कीतन
उत्‍कर्ष
रजत भटनागर
काव्‍या
सुभव सक्‍सेना
सुभित

एफडीडीआई विद्यार्थियों के अभिभावक

श्री संजीव भटनागर
श्री अमित्‍व सेनगुप्‍ता
श्री संजय अरोड़ा
डा. राजेश एवं मंजुला चन्‍द्रा
श्री राजेन्‍द्र एवं रूपाली गायकवाड़
श्रीमती वंदना मलिक