एफटी (ओशिनिया) प्रभाग ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, तिमोर- लिस्टे और प्रशांत द्वीप समूह के देशों (फिजी, किरिबाती, पापुआ न्यू गिनी, नाउरू, समोआ, सोलोमन द्वीप, टोंगा, तुवालु, वानुअतु आदि) के साथ भारत के द्विपक्षीय व्यापार संबंधों का कार्य देखता है।
- कमरा सं. : 324, वाणिज्य भवन
- दूरभाष : 23039445
- ईमेल : tmazumder[at]nic[dot]in
- इण्टरकॉम : 9445
- कमरा सं : 402, वाणिज्य भवन
- दूरभाष : 23039500
- ईमेल : devesh[dot]gupta79[at]nic[dot]in
- इण्टरकॉम : 9503
- कमरा सं : 4012, वाणिज्य भवन
- दूरभाष : 23039711/
- ईमेल : ak[dot]mishra83[at]nic[dot]in
- इण्टरकॉम : 9711
- कमरा सं : 4126, वाणिज्य भवन
- दूरभाष : 23039903
- ईमेल : moc_oceania[at]nic[dot]in
- इण्टरकॉम : 9903
| व्यापार | मॉल* | सेवाएं** | कुल | 
|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया को भारतीय निर्यात | 8.3 | 4.2 | 12.5 | 
| ऑस्ट्रेलिया से भारतीय आयात | 16.8 | 1.8 | 18.6 | 
| कुल | 25.1 | 6.0 | 31.1 | 
|  | 2019-20  | 2020-21  | 2021-22  | |||||||||
| देश  | निर्यात  | आयात  | कुल  व्यापार  | व्यापार  संतुलन   | निर्यात  | आयात  | कुल  व्यापार  | व्यापार  संतुलन  | निर्यात  | आयात  | कुल  व्यापार  | व्यापार  संतुलन  | 
| ऑस्ट्रेलिया  | 2852.1  | 9782.2  | 12634.4  | -6930.1  | 4043.9  | 8247.3  | 12291.2  | -4203.4  | 8283.1  | 16756.2  | 25039.3  | -8473.0  | 
| न्यूजीलैंड  | 378.6  | 521.8  | 900.4  | -143.3  | 486.3  | 381.5  | 867.8  | 104.7  | 487.6  | 374.8  | 862.4  | 112.8  | 
| पापुआ न्यू  गिनी  | 56.0  | 55.7  | 111.7  | 0.3  | 56.2  | 125.9  | 182.0  | -69.7  | 70.0  | 357.6  | 427.5  | -287.6  | 
| फ़िजी  | 55.7  | 0.6  | 56.3  | 55.1  | 46.9  | 1.3  | 48.2  | 45.6  | 58.0  | 0.5  | 58.5  | 57.5  | 
| तिमोर  लिस्टे  | 6.3  | 0.0  | 6.3  | 6.3  | 25.4  | 0.0  | 25.4  | 25.3  | 26.0  | 0.0  | 26.0  | 26.0  | 
| समोआ  | 4.3  | 3.0  | 7.3  | 1.3  | 2.7  | 0.5  | 3.2  | 2.3  | 1.4  | 0.4  | 1.8  | 1.0  | 
| वानुअतु  रिप.  | 2.4  | 0.3  | 2.7  | 2.2  | 2.3  | 0.0  | 2.3  | 2.2  | 3.2  | –  | 3.2  | 3.2  | 
| सोलोमन  द्वीप समूह  | 2.0  | 39.0  | 41.0  | -36.9  | 1.7  | 33.9  | 35.5  | -32.2  | 1.9  | 25.9  | 27.8  | -24.1  | 
| टोंगा  | 0.7  | 0.0  | 0.7  | 0.7  | 0.9  | 0.0  | 0.9  | 0.9  | 1.3  | –  | 1.3  | 1.3  | 
| किरिबाती  | 0.4  | 0.0  | 0.4  | 0.4  | 0.7  | –  | 0.7  | 0.7  | 1.6  | 0.0  | 1.7  | 1.6  | 
| नाउरू  | 0.1  | 0.1  | 0.2  | 0.1  | 0.1  | 0.1  | 0.2  | 0.1  | 0.3  | 23.3  | 23.6  | -23.0  | 
| ओशिनिया  का योग  | 3358.6  | 10402.6  | 13761.2  | -7044.0  | 4666.9  | 8790.4  | 13457.3  | -4123.6  | 8934.4  | 17538.7  | 26473.1  | -8604.3 | 
स्रोत: डीजीसीआई एंड एस
भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य मौजूद कार्य संबंधी संस्थागत तंत्र है :
- भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार करार (भारत- ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए)
- भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग (जेएमसी)
02 अप्रैल 2022, को भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री, श्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री श्री. डैन तेहान एमपी ने एक वर्चुअल समारोह में भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार करार (“भारत – ऑस्टेलिया ईसीटीए”) पर हस्ताक्षर किए।
भारत – ऑस्टेलिया ईसीटीए एक संतुलित और साम्यापूर्ण व्यापार करार है, जो दोनों देशों के बीच पहले से ही गहन, घनिष्ठ और कार्यनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा तथा मॉल और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाएगा, रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, जीवन स्तर बढ़ाएगा और दोनों देशों के लोगों के सामान्य कल्याण में सुधार करेगा । कुल मिलाकर, इस करार से 2021 में हुए 10.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के हमारे निर्यात बढ़कर अगले 5 वर्षों में 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो जानेऔर 10 लाख अतिरिक्त रोजगार सृजित होने की संभावना है। समझौते का विवरण डीओसी की वेबसाइट “https://commerce.gov.in/international-trade/trade-agreements/ind-aus-ecta/” पर उपलब्ध है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग (जेएमसी) का एक तंत्र 1989 से मौजूद है। इस आयोग की सह-अध्यक्षता भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और ऑस्ट्रेलियाई व्यापार मंत्री द्वारा की जाती है। जेएमसी के अधिदेश में, अन्य बातों के साथ-साथ, सभी क्षेत्रों में,विशेषकर वाणिज्यिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय सहयोग के क्षेत्रों में, दोनों देशों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार करना;संबंधों के लिए महत्व के प्रमुख मुद्दों को उठाना और सर्व-सरोकार के महत्वपूर्ण मुद्दों के दृष्टिकोण पर चर्चा करना;आगे सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को इंगित करना; दोनों देशों के बीच लागू विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के कामकाज और समझौता ज्ञापनों आदि में सन्निहित व्यवस्था की जांच करना शामिल है।
17वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग (जेएमसी) की बैठक 30 सितंबर, 2021 को नई दिल्ली, भारत में आयोजित की गई थी। इस सत्र की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री श्री डैन तेहान एमपी ने की। बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य डीओसी की वेबसाइट ‘https://commerce.gov.in/wp-content/uploads/2022/09/Joint-Press-Statement-17th-India-Australia-Joint-Ministerial-Commission.pdf‘ पर उपलब्ध है।
- कमरा सं.: कमरा संख्या: 402, वाणिज्य भवन, नई दिल्ली-110011
- कमरा संख्या: 324, वाणिज्य भवन, नई दिल्ली-110011

 
                            India - UK Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA)
 India - UK Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA)